Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 05 जनवरी 2021 मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 

संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

परिवार की आवश्यकताओं पर व्यय होगा। वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्थायी संपति के कार्य लाभ दे सकते है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। उत्साह में व्रद्धि होगी। शुभ समय।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। मनोरंजन का समय मिलेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कारोबार में फायदे के सौदे होंगे। आय बनी रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। लाभ के योग अच्छे है। नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। विशेषकर गृहिणियां सावधानी रखें। जोखिम के कार्य टालें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार के लोगों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्‍थिति अनुकूल बनेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

कार्यों में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ होगा। आय बनी रहेगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। थकान महसूस होगी। नोकरी में कोई गलती हो सकती है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। पठन-पाठन व लेखन में मन लगेगा। व्यापार खूब चलेगा। नोकरी में कार्यकुशलता का विकास होगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत का फल पूरा मिलेगा।  जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आय बनी रहेगी। लापरवाही से कोई कार्य न करें। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

व्यापार-व्यवसाय से संतुष्टि रहेगी। शेयर मार्केट में सोच-समझकर हाथ डालें। बाहर जाने का मन करेगा। परिवार के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय व्यतीत होगा। नए मित्र बनेंगे। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। शेयर मार्केट में जोखिम न उठाएं। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। नोकरी में जवाबदारी बड़ेगी। प्रसन्नता रहेगी। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

रोजगार प्राप्ति में प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में जवाबदारी बढ सकती है। निवेश शुभ रहेगा। सभी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नई योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में व्रद्धि होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। विवाद से बचें। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। थकान रहेगी। धैर्य रखें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। चोट से बाधा संभव है। जमानत के कार्य टालें। लापरवाही न करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ