Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 14 जनवरी 2021 गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल
राशिफल 14 जनवरी 2021

मेष राशि स्वमी मंगल रत्न मूंगा

यात्रा की योजना बनेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करे। परिवार के संबंधियों का आगमन हो सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

थोड़े प्रयास से ही काम बनेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुखमय जीवन व्यतीत होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। उत्साह रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी अपने का व्यवहार ही समझ नहीं आएगा। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी हो सकती है। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नोकरी में प्रमोशन होगा। यात्रा के योग है। समय की अनुकूलता का लाभ ले।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

रोजगार मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बड़ा लाभ हो सकता है। निवेश अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ अधिक रहेगी।  

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश सोच-समझकर करें। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। किसी संत का आशीर्वाद मिल सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट से कार्य में बाधा संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बेवजह विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। मानसिक बेचैनी रहेगी। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

नया कार्य करने का मन बनेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नोकरी में चेन रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ ले। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

प्कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा की योजना बनेगी। बिगड़े काम बनेंगे। सुख के साधन जुटेंगे। आय में व्रद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। समस्या का हल सहज ही मिलेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेंगी। अप्रत्याशित लाभ के योग है। शुभ समय।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यापार-व्यवसाय में धीरज रखना होगा। कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। व्यवस्था करने में कठिनाई होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जमानत के कार्य टाले। कुसंगति से हानि होगी। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ