Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 23 जनवरी 2021 शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

अजमेर मुस्कान राशिफल
राशिफल 23 जनवरी 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

समय पर निर्णय लेने से काम बनेंगे। नोकरी में प्रमोशन के योग है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

किसी भी अपरिचित पर अंधविश्वास न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। काम में विलंब होगा। कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखे। सावधानी की आवश्यकता है। जल्दबाजी न करे।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ अधिक होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी से हानि संभव है। कोई भी निर्णय सोच-समझकर करे।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

घर मे अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होगा। व्यापर-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।  प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करे।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। मेहनत सफल रहेगी। सामाजिक प्रति‍ष्ठा में वृद्धि होगी। समाज के वरिष्ठजनों से मेलजोल बढ़ेगा। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। समय उत्तम है।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पठन-पाठन व लेखन के काम सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। किसी विशेष व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा। आय बनी रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होगी। नए काम मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। जीवन सुखमय गुजरेगा। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा का आनंद मिलेगा। परिवार के साथ जीवन सुखमय गुजरेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

मेहनत का फल मिलेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। भाइयों से सहयोग मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। जल्दबाजी न करें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। काम करने का मन बनेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवन सुखमय गुजरेगा। प्रसन्नता रहेगी। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

समाज मे वरिष्ठजनों से मेलजोल बड़ेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। नए काम मिल सकते हैं। पार्टनरों से मतभेद दूर होकर सहयोग मिलेगा। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

किसी के उकसावे में न आये। बात बढ़ सकती है। कारोबार मंदा रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में सहकर्मियों से कहासुनी हो सकती है। निवेश में हाथ न डाले। सही समय का इंतजार करे। जल्दबाजी से बचें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ