Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 09 जनवरी 2021 शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। नया कार्य करने करने की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। समय अनुकूल है। लाभ होगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बढ़ेगा। सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करे।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कोई भी निर्णय सोच-समझकर करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुरानी व्याधि उठ सकती है। शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बनते कामों में व्यवधान संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। व्यापर-व्यवसाय से लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। नोकरी में प्रमोशन होगा। यश प्राप्ति के योग है।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। प्रमोशन मिलने की संभावना है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। परिवारिक में समय प्रसन्नता के साथ व्यतीत होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। स्थिति अनुकूल होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। धन लाभ के योग हैं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जमानत के कार्य टालें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। निवेश लाभदायक रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। जल्दबाजी न करे। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। समय पर कार्य न होने से तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार के वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

काफी समय से अटके काम पूर्ण होने के योग हैं। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेंगा। धन लाभ होगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देंगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ बना रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना सफल रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अतिथियों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। नए मित्रों से संपर्क बढ़ेगा। समय अनुकूल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ