Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 02 जनवरी 2021 शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोक झोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता रहेंगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नेत्र पीड़ा हो सकती है। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लेन-देन में सावदानी रखे। जल्दबाज़ी न करे।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करे। मित्र सहायता करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

पाटनरो का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त से लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। नोकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। निवेश लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। आय में कमी रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। आय बनी रहेगी। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम के कार्य न करें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में व्रद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। स्थिति अनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। रुके हुए कार्य बनेंगे। सुख-शांति बनी रहेंगी। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ