Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 11 जनवरी 2021 सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पठन-पाठन में मन लगेगा।  व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नोकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। निवेश लाभदायक रहेगा। परिवार के साथ जीवन सुखमय गुजरेगा। प्रसन्नता रहेगी। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी अपरिचित पर अतिविश्वास हानि का कारण बनेगा। जमानत के कार्य टालें। शोक समाचार मिल सकता है। पुराना रोग परेशानी का कारण रहेगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। लापरवाही न करें। लाभ में कमी रहेगी। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

नोकरी में अधिकारी आप पर ध्याम देंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। आय में वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए प्रयास हो सकते हैं। समय अनुकूल है। लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। वरिष्ठजनों का  मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकुलता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

जीवनसाथी से तनाव रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। झंझटों से दूर रहें। निवेश करने का सही समय नहीं है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आय में कमी रहेगी। तनाव बना रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

तीर्थदर्शन सुलभ हो सकते हैं। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। नोकरी में चेन रहेगा। शुभ समय।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यापार वृद्धि के लिए योजना बनेगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। परिवारिक सहयोग मिलेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

बेरोजगारी दूर होने के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। भेंट-उपहार की प्राप्ति से मन बड़ेगा।  समय की अनुकूलता का लाभ लें। काम करने का मन बनेगा। भाग्य का साथ मिलता रहेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कोई बड़ा कार्य हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। लापरवाही से कोई भी कार्य न करें। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्यों में गति आएगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। काम करने का मन बनेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ