Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 15 जनवरी 2021 शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल
 राशिफल 15 जनवरी 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

किसी समस्या का हल सहज ही मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। बड़ा काम मिलने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। बाहर जाने का मन बनेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापर-व्यवसाय में वृद्धि के योग हैं। भाग्य का साथ रहेगा। प्रतिष्ठा में व्रद्धि होगी। धन लाभ होगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। प्रसन्नता में कमी रहेगी। दूर से बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। काम मे मन नही लगेगा। वाणी पर निरयंत्र रखे। विवाद को बड़ावा न दे।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

नए अनुबंध हो सकते है। योजना फलीभूत होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। उत्साह बना रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। भाग्य का साथ मिलेगा। लाभ में व्रद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चेन रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य अच्छे रहेंगे। बिगड़ते काम बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। शुभ समय।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

दुर्घटना से हानि संभव है। बनते कामों में व्यवधान आ सकता है। झंझटों में न पड़ें। कार्यभार रहेगा। नकारात्मकता रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें। लापरवाही न करे। थोड़ा धीरज रखना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। नए संबंध बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। काम में मन लगेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। महत्वपूर्ण कार्यों मे सहयोग मिलेगा। उत्साह रहेगा। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ ले।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

संपत्ति के कार्य लाभ दे सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय बनी रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

विद्यार्थी वर्ग परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त करेगा। उत्साह में वृद्धि होगी। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। समय उत्तम है। जल्दबाजी न करे।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। वाणी निरयंत्र रखे। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च अधिक होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ