Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : गौमाता का पूजन कर हरा चारा खिलाया


अजमेर (Ajmer Muskan)।
सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर की ओर से चलायी जा रही मुहीम गौ सारथी में आज पंचशील स्थित गौशाला  मे रहने वाली गौ माता को हरा चारा खिलाया। 

संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की संस्था की और से प्रत्येक सप्ताह कम से कम 2 ट्रॉली चारा गौ माता को खिलाया जा रहा है। साथ ही पिछले वर्ष शुरू हुई जन सहयोग की इस मुहीम में आज तक लगभग 253 ट्रॉली हरा चारा गौमाता को खिलाया जा चूका है। 

संस्था द्वारा इस मुहीम में लोगों को उनके जन्म दिन, वैवाहिक वर्षगांठ एवं पूर्वजों की पुण्यतिथि पर भी गौ माता को हरा चारा खिलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संस्था द्वारा विश्वव्यापी कोरोना महामारी के चलते भारत में लॉकडाउन लगने के प्रथम दिन से जन सहयोग से मूक पशु पक्षियों की भोजन व्यवस्था का जिम्मा उठाया गया था।  संस्था द्वारा प्रतिदिन एक ट्रॉली हारा चारा गौ माता को खिलाया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ