Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : यह है जिला परिषद सदस्यों का चुनाव परिणाम

अजमेर (Ajmer Muskan)। अजमेर जिले में जिला परिषद चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए है। जिला परिषद के 32 वार्डो में से 21 में भाजपा एवं 11 में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि वार्ड संख्या एक में भाजपा के महेन्द्र सिंह को 12048 और कांग्रेस के ओमप्रकाश को 10335 मत मिले। महेन्द्र सिंह ने ओमप्रकाश को 1713 मतों से हराया। नोटा को 791 मत मिले।

वार्ड संख्या 2 में भाजपा के पुखराज पहाड़िया ने कांग्रेस के उगम चन्द को 1882 मतों से हराया। पुखराज पहाड़िया को 11037, उगम चन्द को 9155 और आएलपी के महादेव चौधरी को 996 मत मिले। नोटा को 254 मत मिले।

वार्ड 3 संख्या में भाजपा के दिलीप ने कांग्रेस के सुरेश आबड़ को 1751 मतों से हराया। दिलीप को 9435 सुरेश आबड़ को 7684 और आरएलपी के राजेश को 915 मत मिले। नोटा को 339 मत मिले।

वार्ड संख्या 4 में कांग्रेस की परमेश्वरी ने भाजपा की लाली को 117 मतों से हराया। परमेश्वरी को 8790 तथा लाली को 8673 मत मिले। नोटा को 767 मत मिले।

वार्ड संख्या 5 में कांग्रेस की पांची ने भाजपा की रेखा को 735 मतों से हराया। पांची को 10831, रेखा को 10096 तथा नोटा को 976 मत मिले।

वार्ड संख्या 6 में कांगे्रस की अमृता सिंह ने भाजपा की चूकी को 236 मतों से हराया । अमृता को 11520, चूकी को 11284 तथा नोटा को 1111 मत मिले।

वार्ड संख्या 7 में भाजपा के राजेन्द्र प्रसाद बांगडी ने कांगे्रस के चौथमल को 5698 मतों से हराया। राजेन्द्र को 11722 तथा चौथमल को 6024 और नोटा का 1095 मत मिले।

वार्ड संख्या 8 में भाजपा की रूकमा देवी ने कांग्रेस की मोहनी को 13997 मतों से हराया। रूकमा को 17159 मत मिले जबकि कांग्रेस की मोहनी को 3162 व नोटा को 1827 मत मिले।

वार्ड संख्या 9 में भाजपा के कैलाश चन्द तरड़िया ने कांग्रेस के कैलाश चन्द को 6464 मतों से हराया। तरड़िया को 13461 तथा कैलाश चन्द को 6997 व नोटा को 1910 मत मिले।

वार्ड संख्या 10 में कांग्रेस की साबरा बानो ने भाजपा की जनता को 1623 मतों से हराया। साबरा को 9668 तथा जनता को 8045 व नोटा को 765 मत मिले।

वार्ड संख्या 11 में भाजपा के दिनेश कुमार टांक ने कांग्रेस के हीरालाल को 1116 मतों से हराया। दिनेश कुमार टांक को 11370 व हीरालाल को 10254 व नोटा को 586 मत मिले।

वार्ड संख्या 12 में कांग्रेस की काली देवी ने भाजपा की रूकमा को 179 मतों से हराया। यहां कालीदेवी को 9479, रूकमा को 9300, बसपा की धन्नी देवी को 325 तथा नोटा को 359 मत मिले।

वार्ड संख्या 13 में भाजपा की संजू देवी ने कांगे्रस की कंचन को 3554 मतों से हराया। यहां संजू देवी को 10066, कंचन को 6512 तथा आरएलपी की शीला को 1604 एवं नोटा को 263 मत मिले।

वार्ड संख्या 14 में भाजपा की सुशील कंवर ने कांग्रेस की मिश्री को 3779 मतों से हराया। यहां सुशील कंवर को 13507, मिश्री को 9728, आरएलपी मथरा देवी को 900, बसपा की पूजा बैरवा को 831 तथा निर्दलीय यास्मिन को 236 व नोटा को 403 मत मिले।

वार्ड संख्या 15 में कांग्रेस की कांता देवी ने भाजपा की प्रियंका कुमारी को 382 मतों से हराया। कांता को 11334, प्रियंका को 10952 तथा नोटा को 1159 मत मिले।

वार्ड संख्या 16 में भाजपा की मीरा कंवर ने कांग्रेस की मंजू देवी को 122 मतों से हराया। मीरा को 10568, मंजू को 10446 तथा बसपा की परमेश्वरी बैरवा को 772 एवं नोटा को 544 मत मिले।

वार्ड संख्या 17 में भाजपा के हगामी लाल ने कांग्रेस के रामकरण को 1409 मतों से हराया। हगामी लाल को 11339, रामकरण को 9930, बसपा के घीसालाल को 580 तथा नोटा को 394 मत मिले।

वार्ड संख्या 18 में भाजपा के खुशी राम वैष्णव ने कांग्रेस के रामचन्द्र को 261 मतों से हराया। खुशीराम को 9374, रामचन्द्र को 9113 तथा नोटा 448 मत मिले।

वार्ड संख्या 19 में कांग्रेस के रोहित कुमार ने भाजपा के दुर्गेश कुमार को 39 मतों से हराया। रोहित को 10526, दुर्गेश को 10487 तथा नोटा को 803 मत मिले।

वार्ड संख्या 20 में भाजपा के सीताराम ने कांग्रेस के मनोहर को 1474 मतों से हराया। सीताराम को 10533, मनोहर को 9059 तथा बसपा के आशाराम को 530 व नोटा को 354 मत मिले।

वार्ड संख्या 21 में भाजपा की इन्दिरा ने कांग्रेस की गोकली देवी को 4269 मतों से हराया। इन्दिरा को 14022 तथा गोकली को 9753 व नोटा को 796 मत मिले।

वार्ड संख्या 22 में कांग्रेस से सुरज्ञान ने भाजपा की कमल कंवर राठौड 1032 मतों से हराया। सुरज्ञान को 10597 तथा कमल कंवर को 9565 व नोटा 478 मत मिले। 

वार्ड संख्या 23 में भाजपा से नाथूलाल ने कांग्रेस से शिवराज को 4440 मतों से हराया। नाथूलाल को 11085, शिवराज को 6645, आरएलपी के प्रेम को 1364, बसपा के कृष्ण गोपाल को 581 व नोटा को 442 मत मिले।

वार्ड संख्या 24 में कांगे्रस के जगदीश चौधरी ने भाजपा के दौलत सिंह 5568 मतों से हराया। जगदीश को 11799, दौलत सिंह 6231 व नोटा को 964 मत मिले।

वार्ड संख्या 25 में भाजपा के गणेश ने कांगे्रस के राजेन्द्र सिंह भादू को 4791 मतों से हराया। गणेश को 12463, राजेन्द्र को 7672 व नोटा को 357 मत मिले।

वार्ड संख्या 26 में भाजपा की सुमन कंवर ने कांग्रेस की गीता देवी को 2030 मतों से हराया। सुमन कंवर को 9252, गीता को 7222, आरएलपी की लाली को 3830 व नोटा को 398 मत मिले।

वार्ड संख्या 27 में भाजपा की गोरली उर्फ गौरा देवी ने कांगे्रस की संतरा चौधरी को 2229 मतों से हराया। गोरली को 11413 व संतरा को 9184 तथा नोटा को 959 मत मिले।

वार्ड संख्या 28 में  भाजपा की गीता देवी ने कांग्रेस की कम्मो बानो को 519 मतों से हराया। गीता देवी को 11647 व कम्मो को 11128 व नोटा को 754 मत मिले।

वार्ड संख्या 29 में कांगे्रस की किरण रायपुरिया ने भाजपा की मेघना को 650 मतों से हराया। किरण को 9629 व मेघना को 8979 तथा नोटा को 579 मत मिले।

वार्ड संख्या 30 में भाजपा के श्रवण सिंह ने कांग्रेस के राजेन्द्र सिंह रावत को 999 मतों से हराया। श्रवण सिंह को 11014 व राजेन्द्र को 10015 तथा नोटा को 441 मत मिले।

वार्ड संख्या 31 में भाजपा के शिवराज भील ने कांगे्रस के पीरूलाल को 2323 मतों से हराया। शिवराज को 10511 व पीरूलाल को 8188 तथा नोटा को 512 मत मिले।

वार्ड संख्या 32 में कांगे्रस के श्रीलाल ने भाजपा के ओमप्रकाश को 1923 मतों से हराया। श्रीलाल को 14673 व ओमप्रकाश को 12750 तथा नोटा को 821 मत मिले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ