Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 16 दिसंबर 2020 बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

सुख के साधन जुटेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सरकारी कामकाज में अनुकूलता रहेगी। स्थिति नियंत्रण में रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापर-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। समय उत्तम है।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका बनती है। किसी के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवेक का प्रयोग करे। कारोबार अच्छा चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कोर्ट व कचहरी तथा सरकारी कामों में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी को भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। ग्रहस्थ जीवन में आनंद का वातारण रहेगा। जल्दबाजी बिलकुल न करे।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक व्रद्धि के लिए नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। शुभ समय।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

व्यावसायिक प्रवास सफल रहेगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी। परिवार की चिंता बनी रहेगी। कोई नई समस्या आ सकती है। शारीरिक कष्ट भी आशंका है। लापरवाही न करें। नौकरी में चैन रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समस्या से छुटकारा मिल सकता है। काम में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त की योजना सफल रहेगी। व्यापर–व्यवसाय से लाभ हो सकता है। निवेश शुभ रहेगा। नोकरी में चेन रहेगा। कुबुद्धि हावी रह सकती है इसलिए कोई भी निर्णय सोम-समझकर करें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि की आशंका बन सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। व्यवस्था में मुश्किल होगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देंगे। निवेश शुभ फल देगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। पहले किए गए प्रयास का लाभ अब मिलेगा। समय उत्तम है।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कामकाज में अधिक ध्यान देगा पड़ेगा। भागदौड़ रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। किसी के उकसाने में न आएं। गुस्से पर काबू रखें। विवाद से दूर रहे।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता बढ़ेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आनंद के साथ जीवन व्यतीत होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आय में सुगमता रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापर-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे। जल्दबाजी न करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ