Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 27 दिसंबर 2020 रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

सट्टे व लॉटरी से दूरी बनाए रखें। शेयर मार्केट से लाभ होगा। भेंट-उपहार की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति अच्छी होगी। उत्साह बना रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। कारोबारी लाभ होता रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य करने का मन बनेगा। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

मेहनत का फल पूरा मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। रुके कार्य पूर्ण होने के योग है।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

वाणी पर नियंत्रण रखें। फिजूल की बातों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी से बिना वजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। विवेक के प्रयोग से व्यापार- व्यवसाय ठीक चलेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। शैक्षणिक व शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। कारोबार में वृद्धि संभव है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। जल्दबाजी न करें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। प्रयास करें। सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका प्रबल है। लापरवाही न करें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में नहीं आएं। अपने विवेक से कार्य करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम के कार्य टाले।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार पर व्यय होगा। पारिवारिक सहयोग से कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। झंझटों से दूर रहें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर सुधार हो सकता है। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। निवेश शुभ फलदायक  रहेगा। नोकरी में प्रमोशन होगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े सौदे से बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। समस्या का हल सहज ही मिल सकता है। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। आशंका-कुशंका के चलते समय पर निर्णय नहीं ले पाएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ