Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 20 दिसंबर 2020 रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

अपेक्षित कार्य समय पर पूरे होंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। किसी नजदीकी व्यक्ति से संबंध बिगड़ सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय होगी। नौकरी में चेन रहेगा। जल्दबाज़ी न करे।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार से बड़ा लाभ होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। स्थायी संपति में व्रद्धि के योग है। धन लाभ सहज होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय उत्तम है।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कारोबार में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। नौकरी में कर्मचारी सहयोग करेंगे। उत्साह बना रहेंगा। प्रेम-प्रसंग में उपहार देना पड़ सकते हैं। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। जल्दबाजी न करें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

नौकरी में चैन रहेगा। सहकर्मी साथ देंगे। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापर-व्यवसाय से लाभ होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। समय अनुकूल है।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। नई योजना बनेगी। लंबित कार्य पूर्ण होने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ फल देगा। जल्दबाजी बिल्कुल न करे।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

 के सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। शोध के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संगीत व रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वाणी में संयम आवश्यक है। क्रोध पर नियंत्रण रखे। जोखम न उठाये। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

काम में मन नहीं लगेगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। जमानत के कार्य टालें। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। दुर्घटना से शारीरिक हानि संभव है। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकुलता का लाभ ले।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। शेयर मार्केट से अच्छा लाभ होगा। जल्दबाज़ी न करे।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नजदीकी वातावरण सुखद रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

पुराना बाधा का कारण बन सकता है। लापरवाही न करें। फालतू खर्च होगा। आर्थिक परेशानी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में समस्याएं रहेंगी। यात्रा यथासंभव टालें। जोखिम नहीं लें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ