Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 19 दिसंबर 2020 शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के योग है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। समय अनुकूल है।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी। विशेष व्यक्ति से विवाद हो सकता है। मानसिक उलझनें रहेंगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। विवेक का प्रयोग करे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

स्थायी संपत्ति के कार्य लाभदायक रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। वातावरण सुखद रहेगा। परिवार के साथ सुख-शांति बनी रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करे। शुभ समय है।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। धन प्राप्ति अच्छी होगी। प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। नोकरी में प्रमोशन होगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकुलता रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

कारोबार अच्छा चलेगा। नया काम मिलेगा। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मित्रों से संबंध सुधरेंगे। निवेश लाभप्रद रहेगा। समय उत्तम है।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। भरपूर प्रयास करें। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। लाभ होगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेशादि शुभ फल देंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आय बनी रहेगी। धैर्य रखें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। धार्मिक स्थल का कार्यक्रम बन सकता है। वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भागदौड़ रहेगी। थकान रह सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। आय होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। परिवार की चिंता रहेगी। यात्रा में जल्दबाजी न करें। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार अनुकूल चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने में विलंब हो सकता है।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आपकी न्यायपूर्ण बात का भी विरोध होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। निकट के किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। प्रियजनों से रिश्तों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धन हानि की आशंका है।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। निवेश अनुकूल रहेगा। नोकरी में चेन रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ