Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 26 दिसंबर 2020 शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

काम के प्रयास अब सफल होंगे। रुके कार्य पूर्ण होने से उत्साह में वृद्धि होगी। आलस्य न करें। अप्रत्याशित लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ रहेगा। समय की अनुकुलता का लाभ ले। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। आत्मविश्वास में व्रद्धि होगी। मित्रों से मुलाकात होगी। अच्छी खबरें मिलेगी। विवेक का प्रयोग करे। आय बनी रहेगी। लाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी। थोड़े प्रयास करने से ही सफलता मिलेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति अच्छी होगी। प्रसन्नता रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

मेहनत अधिक और लाभ कम होगा। कार्यों की सफलता में शंका रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन हानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। वरिष्ठ व्यक्तियों की शुभ सलाह प्राप्त होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। धन लाभ होगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

समस्या का समाधान होगा। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह बना रहेंगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कार्य की बाधा दूर होकर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। संपति का सौदा लाभ दे सकता है। वातावरण अनुकूल रहेगा।  मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। उत्साह में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

काम करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें।  वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। कुसंगति से बचें। दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ होगा। आय बनी रहेगी। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

पैसा वसूली में सफलता मिलेगी। मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ वृद्धि होगी। निवेश लाभप्रद रहेगा। परिवार की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

धर्मस्थल दर्शन के सुयोग बनेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राजकीय व्यक्ति से परिचय बढ़ सकता है। कारोबार अच्छा चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

सामाजिक सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत हो सकती है। तीर्थ यात्रा का आयोजन हो सकता है।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। कारोबारी लाभ बना रहेगा। आय होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। आशा व निराशा के बीच तनाव  रहेंगे। जोखिम के कार्य टाले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ