Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 12 दिसंबर 2020 शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान न्यूज़

मेष : स्वामी मंगल रत्न मूंगा

यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नोकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।  

वृष : स्वामी शुक्र रत्न हीरा

प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराने रोग को नजरअंदाज न करें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखे।

मिथुन : स्वामी बुध रत्न पन्ना

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता से ओत-प्रोत रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रह सकती है। समय अनुकूल है।

कर्क : स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

भेंट-उपहार देना पड़ सकते हैं।  प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। काम करने का मन बनेगा। आय बनी रहेगी। लाभ होगा। शुभ समय।

सिंह : स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

मित्रों का साथ मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। किसी विवाद में विजय मिल सकती है। सामाजिक काम करने का मन बनेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति होगी। कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे। सुख के साधन जुटेंगे। 

कन्या : स्वामी बुध रत्न पन्ना

कुसंगति से बचें।  अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। असमंजस की स्थिति बनेगी। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बतलाएं। प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। लेन-देन में लापरवाही न करे।

तुला : स्वामी शुक्र रत्न हीरा

संतान संबंधी सूचना प्राप्त हो सकती है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। धन प्राप्ति अच्छी होगी। व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा। सृजनशीलता का विकास होगा। जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक : स्वामी मंगल रत्न मूंगा

स्थायी संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। समय उत्तम है। लाभ होगा।

धनु : स्वामी गुरु रत्न पुखराज

मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।

मकर : स्वामी शनि रत्न नीलम

धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापर-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।  सुख-शांति बनी रहेगी। 

कुंभ : स्वामी शनि रत्न नीलम

नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। यश बड़ेगा। ऐश्वर्यादि पर खर्च होगा। 

मीन : स्वामी गुरु रत्न पुखराज

पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हाथ न डालें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करे। जोखिम बिल्कुल न उठाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ