Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 7 दिसंबर 2020 सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल

मेष : स्वामी मंगल रत्न मूंगा
 

रचनात्मक कार्यक्रम सफल रहेंगे। पठन-पाठन के कार्य में ध्यान लगेगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। नए विचार मन में आएंगे। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। 

वृष : स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें तथा दूसरों के कार्य में दखल न दें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। दौड़धूप रहेगी। कोई बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। वाणी पर निरयंत्र रखे। कार्यक्षेत्र में लाभ होंगा। धन प्राप्ति होगी। 

मिथुन : स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए कार्य मिल सकेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। 

कर्क : स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होंगी। काम करने की इच्छा जागृत होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। समय अनुकूल है।

सिंह : स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। भेंट-उपहार की प्राप्ति की संभावना है। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। समस्या से छुटकारा मिल सकता है। धन लाभ होगा।

कन्या : स्वामी बुध रत्न पन्ना

अपने ही किसी व्यक्ति का व्यवहार प्रतिकूल हो सकता है। जोखिम के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

तुला : स्वामी शुक्र रत्न हीरा

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। नए विचार मन में आएंगे। संगीत में रुचि जागृत होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा।

वृश्चिक : स्वामी मंगल रत्न मूंगा

बुरी खबर मिल सकती है। उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। मेहनत अधिक होगी। आराम का समय नहीं मिलेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। चिंता रहेगी।

धनु : स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कोर्ट-कचहरी के कार्य में अनुकूलता रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। दूसरों से अपेक्षा न करें। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ ले।

मकर : स्वामी शनि रत्न नीलम

दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। किसी भी अपरिचत पर अंधविश्वास न करें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी से बचें।

कुंभ : स्वामी शनि रत्न नीलम

कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति लाभप्रद बनेगी। प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी।  शेयर मार्केट लाभदायक रहेंगा। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा।

मीन : स्वामी गुरु रत्न पुखराज

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपति के कार्य लाभ दे सकते है। आय में व्रद्धि होंगी। निवेश शुभ रहेगा। नोकरी में चेन रहेगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। जल्दबाजी न करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ