Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 28 दिसंबर 2020 सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ फल देगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय उत्तम है।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि तथा समस्या में कमी करेगा। व्यापार ठीक चलेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा किसी वरिष्ठ व्यक्ति से प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ फल देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

मामूली बात पर विवाद हो सकता है। मन में संवेदनशीलता बनी रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। विवाद से दूर रहें। पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बन सकती है। धैर्य रखें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग अपने क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कारोबारी लाभ हो सकता है। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। धन लाभ होगा। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कोर्ट-कचहरी में रुके कामों में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दांपत्य जीवन में आनंद बना रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में गति बनी रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समय।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

सेहत पर विशेष ध्यान दें। वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। वाणी पर नियंत्रण रखे। विवेक के प्रयोग से कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आर्थिक उन्नति सुधारने के लिए नई योजना बनेगी। सामाजिक सेवाकार्य करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म में आस्था बड़ेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कोर्ट-कचहरी के कार्यों में गति आएगी। व्यापारी वर्ग लाभ की वृद्धि का आनंद ले सकता है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सावधानी आवश्यक है। धन प्राप्ति होगी। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

फालतू खर्च होगा। आर्थिक परेशानी रहेगी। बजट बिगड़ेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग न करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ