Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 25 दिसंबर 2020 शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। पार्टनरों से मतभेद दूर होकर सहयोग प्राप्त होगा। समस्या से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाहिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। सट्‍टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। प्रसन्नता रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नौकरी में नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। ऐश्वर्या के साधनों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

प्रबुद्ध व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। धन लाभ के अवसर बार-बार प्राप्त होंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखे।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। कोई कारोबारी सौदा लाभ दे सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। लाभ में वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। जल्दबाजी बिलकुल न करें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आर्थिक‍ स्थिति बिगड़ सकती है। कुसंगति से हानि होगी। किसी के उकसाने में न आएं। धैर्यशीलता में कमी होगी। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। विवेक से कार्य करे।  

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को पठन-पाठन व लेखन के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। दांपत्य जीवन मे खुशहाली रहेगी। शुभ समय।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी से अकारण विवाद हो सकता है। शांति बनाए रखें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नोकरी में प्रमोशन होगा। लाभ के योग है। आय बनी रहेगी। धैर्य रखें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

दु:खद समाचार मिल सकता है। नए संबंध बनाने से पहले वि‍चार कर लें। गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। दुर्घटना से शारीरिक हानि संभव है। जोखिम न लें। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कोर्ट-कचहरी में रुका कार्य पूर्ण होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लेन-देन में जल्दबाज़ी न करे।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

सुख के साधन जुटेंगे। अच्‍छे समाचार मिल सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। आय बढ़ेगी। समय उत्तम है।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। अतिथियों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। यश में व्रद्धि संभव है।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कोई बुरी सूचना मिल सकती है। प्रसन्नता में कमी रहेगी। शत्रुता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी लाभ में वृद्धि के योग हैं। धैर्य रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ