Ticker

6/recent/ticker-posts

पंचायतीराज चुनाव : नामांकन पत्रों की जांच, 13 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र खारिज

अब 32 वार्डों के लिए 85 अभ्यर्थी मैदान में

बुधवार दोपहर 3 बजे तक होगी नाम वापसी

अजमेर (Ajmer Muskan)। पंचायतीराज चुनावों के तहत आज नामांकन पत्रों की जांच के पश्चात जिला परिषद के 32 वार्डों के लिए 85 अभ्यर्थी मैदान में हैं। जांच में 13 नामांकन  पत्र विभिन्न खामियों के कारण खारिज कर दिए गए। इनमें से कुछ नामांकन पत्र अभ्यर्थियों द्वारा बगैर सिम्बल पार्टी के नाम से भरने तथा कुछ नामांकन अभ्यर्थियों द्वारा दो या अधिक भरने के कारण निरस्त किए गए। बुधवार 11 नवम्बर अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लेने का समय है। इसके तुरन्त पश्चात चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि अब 32 वार्डों में 85 अभ्यर्थी मैदान में है। इनमें निर्वाचन क्षेत्र संख्या एक में इंडियन नेशनल कांग्रेस के ओमप्रकाश, भारतीय जनता पार्टी के महेन्द्र सिंह, निर्दलीय कृष्ण कुमार दाधीच, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 2 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के उगमचंद, भारतीय जनता पार्टी के पुखराज पहाडिया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के महादेव चौधरी, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 3 में भारतीय जनता पार्टी के दिलीप, इंडियन नेशनल कांग्रेस के सुरेश आबड, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राजेश, निर्दलीय गजेन्द्र कुमार सैन, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 4 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की परमेश्वरी, भारतीय जनता पार्टी की लाली, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 5 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की पांची, भारतीय जनता पार्टी की रेखा, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 6 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की अमृता सिंह, भारतीय जनता पार्टी की चूकी, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 7 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के चौथमल, भारतीय जनता पार्टी के राजेन्द्र प्रसाद बागडी, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 8 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की मोहनी, भारतीय जनता पार्टी की रूकमा देवी, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 9 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के कैलाश चन्द,  भारतीय जनता पार्टी के कैलाश चन्द्र तडदिया, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की साबरा बानो, भारतीय जनता पार्टी की जनता, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 में भारतीय जनता पार्टी के दिनेश कुमार टांक, इंडियन नेशनल कांग्रेस के हीरालाल, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 12 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की काली देवी,  बहुजन समाज पार्टी की धन्नी देवी बैरवा, भारतीय जनता पार्टी की रूकमा, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 13 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की कंचन, भारतीय जनता पार्टी की संजु देवी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की शीला,  निर्वाचन क्षेत्र संख्या 14 में बहुजन समाज पार्टी की पूजा बैरवा, इंडियन नेशनल कांग्रेस की मिश्री,  भारतीय जनता पार्टी की सुशील कंवर, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की मथरा देवी, निर्दलीय यासमीन, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 15 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की कांता देवी, भारतीय जनता पार्टी की प्रियंका कुमारी, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 16 में बहुजन समाज पार्टी की परमेश्वरी बैरवा,  भारतीय जनता पार्टी की मीरा कंवर, इंडियन नेशनल कांग्रेस की मंजू देवी के नाम निर्देेशन पत्र वैघ पाए गए।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र संख्या 17 में बहुजन समाज पार्टी के घीसालाल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रामकरण, भारतीय जनता पार्टी के हगामी लाल,  निर्वाचन क्षेत्र संख्या 18 में भारतीय जनता पार्टी के खुशीराम वैष्णव,  इंडियन नेशनल कांग्रेस के रामचन्द्र, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 19 में भारतीय जनता पार्टी के दुर्गेश कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रोहित कुमार,  निर्वाचन क्षेत्र संख्या 20 में बहुजन समाज पार्टी के आशाराम, इंडियन नेशनल कांग्रेस के मनोहर,  भारतीय जनता पार्टी के सीताराम, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 21 में भारतीय जनता पार्टी की इन्दिरा, इंडियन नेशनल कांग्रेस की गोकली देवी, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 22 में भारतीय जनता पार्टी की कमल कंवर राठौड, इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुरज्ञान   

निर्वाचन क्षेत्र संख्या 23 में बहुजन समाज पार्टी के कृष्ण गोपाल बैरवा, भारतीय जनता पार्टी के नाथूलाल, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रेम, इंडियन नेशनल कांग्रेस के शिवराज के नाम निर्देशन पत्र वैघ पाए गए।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र संख्या 24 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के जगदीश चौधरी, निर्दलीय ज्योति निर्दलीय, निर्दलीय दौलत सिंह,   निर्वाचन क्षेत्र संख्या 25 में भारतीय जनता पार्टी के गणेश, इंडियन नेशनल कांग्रेस के राजेन्द्र सिंह (भादू), निर्वाचन क्षेत्र संख्या 26 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की गीता देवी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की लाली, भारतीय जनता पार्टी की सुमन कंवर, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 27 में भारतीय जनता पार्टी की गोरली उर्फ गोरा देवी,  इंडियन नेशनल कांग्रेस की संतरा चौधरी, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 28 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की कम्मो बानो,  भारतीय जनता पार्टी की गीता देवी,  निर्वाचन क्षेत्र संख्या 29 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की किरण रायपुरिया, भारतीय जनता पार्टी  की मेघना, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 30 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के राजेन्द्र सिंह रावत, भारतीय जनता पार्टी के श्रवण सिंह, निर्दलीय लक्ष्मण सिंह, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 31 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के पीरूलाल, भारतीय जनता पार्टी के शिवराज भील, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 32 में भारतीय जनता पार्टी के ओम प्रकाश, इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री लाल, निर्दलीय इरफान खान, निर्दलीय मोतीलाल, निर्दलीय शरीफ मोहम्मद खान, निर्दलीय सलीमुद्दीन चीता के नाम निर्देेशन पत्र वैघ पाए गए।

इनके हुए आवेदन निरस्त

निर्वाचन क्षेत्र संख्या एक से कृष्ण कुमार दाधीच, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 2 से शुभम वैष्णव, सुरेश आबड, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 12 से थैली, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 13 से रसाल देवी, रशाल देवी, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 23 से रामगोपाल भुवाल, तेजपाल, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 24 से हनुमान, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 27 से कमलेश देवी, निर्वाचन क्षेत्र संख्या 32 से इरफान खान, शरीफ मोहम्मद खान एवं मोतीलाल के आवेदन निरस्त हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ