Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 28 नवंबर 2020 शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल

मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा

किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पुराने साथीयो से मुलाका‍त होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। 

वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा

काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होने के योग हैं। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।  व्यापर-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ फल देगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। 

मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होंगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ फल देगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। समय शुभ है।

कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती

कारोबार में लाभ होगा। मन में संवेदनशीलता बनी रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। विवाद से दूर रहें। पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बन सकती है। धैर्य रखें।

सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय

विद्यार्थी वर्ग अपने क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापर-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना

कारोबारी लाभ हो सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त होगी। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी।  जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा 

दांपत्य जीवन मे आनंद बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में रुके कामों में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में गति बनी रहेगी। 

वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा

वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। विवेक से कार्य करे। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। 

धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज

कार्यप्रणाली सुधारने के लिए नई योजना बनेगी। सामाजिक सेवाकार्य करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सु्गम होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। समय की  अनुकलता का लाभ ले।

मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम

कोर्ट-कचहरी के कार्यों में गति आएगी। व्यापारी वर्ग लाभ की वृद्धि का आनंद ले सकता है। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सावधानी आवश्यक है। धन प्राप्ति सुगम होगी।

कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम

व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। बकाया वसूली समय पर होंगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें। 

मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज

फालतू खर्च होगा। बजट बिगड़ेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग न करें। आर्थिक परेशानी रहेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ