Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 6 नवंबर शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव


जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी

संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा

बाहरी सहायता से कार्यों में गति आएगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नोकरी में चेन रहेंगा।

वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा

दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी उलझन में फंस सकते हैं। विवेक से निर्णय लें। सार्वजनिक स्थान पर लोगों का ध्यान नहीं खींच पाएंगे। धैर्य रखें।

मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना

मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। शेयर मार्केट से लाभ होगा। समय अनुकूल है।

कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। जोखिम के कार्य टालें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। आय होगी। धैर्य रखें।

सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापर-व्यवसाय ठीक चलेगा। परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। स्थायी संपति के सौदे लाभ दे सकते है।

कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना

नौकरी कार्य में उत्साह से सफलता प्राप्त होगी। शेक्षणिक व शोध कार्यो के परिणाम सुखद रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। जल्दबाजी न करें।

तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा

रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। व्यापर-व्यवसाय लाभ देगा। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है। जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धार्मिक कृत्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। कारोबार से लाभ होंगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। जल्दबाजी न करे।

धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज

नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। परिवार में  प्रसन्नता का माहौल रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जमानत के कार्य टालें। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होने के योग हैं। समय अति उत्तम है।

मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम

घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। काम करने का मन बनेगा। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। 

कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम

पुराने किए गए निर्णयों का लाभ अब प्राप्त होगा। नए कार्यकारी अनुबंध हो सकते है। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में चैन रहेगा।

मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज

किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अशुभ समय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ