Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 27 नवंबर 2020 शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

अजमेर मुस्कान राशिफल

मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा

कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। कारोबार में वृद्धि संभव है। व्यापर-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी। नोकरी में चेन रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। समय अनुकूल है। जल्दबाजी न करें।

वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी सौदे से लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। धन प्राप्ति होगी। समस्या का हल सहज ही मिल सकता है। स्थायी संपति में व्रद्धि के योग है। प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना

वाणी पर नियंत्रण रखें। बिना वजह किसी से विवाद हो सकता है। फिजूल की बातों पर ध्यान न दें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। मन में संवेदनशीलता अधिक रहेगी। विवेक का प्रयोग करे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। 

कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती

वरिष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नोकरी में प्रमोशन होंगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। 

सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। भूमि-भवन के समय की अनुकूलता का लाभ लें। झंझटों से दूर रहें।

कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना

नई योजना बनेगी। नए अनुबंध हो सकते है। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ फलदायक रहेंगा। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। 

तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा

मेहनत का फल पूरा मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा

डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। प्रयास करें। सफलता मिलेगी। नोकरी में प्रभाव बड़ेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ ले। मित्रों का मार्गदर्शन मिलेगा। जल्दबाजी न करे।

धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज

दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। लापरवाही न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी के उकसाने में नहीं आएं। अपने विवेक से कार्य करें। व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। 

मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम

कारोबारी लाभ होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। अतिथियों का आगमन होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। कार्य करने का मन बनेगा। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी।

कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापर-व्यवसाय  अच्छा चलेंगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति संभव है। उत्साह बना रहेगा। समय की अनुकलता का लाभ ले। 

मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज

व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आय में निश्चितता रहेगी। कुसंगति से बचे। अपेक्षित कार्यो में विलंब होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। तनाव रहेगा।  दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ