Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 5 नंवबर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव


जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी

संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा

पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। भूमि-भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ ले।

वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा

धार्मिक स्थान के दर्शन के लिए यात्रा हो सकती है।  पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेंगी। लाभ होंगा।

मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग है। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी न करे। निर्णय सोच समझ कर ले। 

कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती

विवेक से कार्य करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।  कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापर -व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। 

सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। संगीत में रुचि रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। पठन-पाठन के लिए किसी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सफलता प्राप्ति के योग है।

कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना

प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। आनंदायक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। काम करने का मन बनेगा। प्रसन्नता बनी रहेंगी।

तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा

शुभ समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। समय पर काम होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय न ले। आय में निश्चितता रहेगी।

वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा

क्रोध पर नियंत्रण रखें। आसपास का वातावरण अच्छा नहीं रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय-व्यय बराबर रहेगा। धैर्य रखें। अनुकूल समय का इंतजार करे। 

धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज

घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य को करने का मन बनेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेंगी। प्रसन्नता रहेगी।

मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धैर्य रखें।

कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम 

नए काम मिल सकते हैं। प्रयास करें। नए लोगों से संपर्क बनेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। 

मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज

नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पिछले समय में की गई मेहनत का फल मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।  कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ