Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला कलेक्टर की पहल लाई रंग, जिले में 131 विद्यालयों के लिए हुआ खेल मैदान भूमि का आवंटन

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित

अजमेर (Ajmer Muskan)
। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित द्वारा की गई पहल पर जिले के 131 विद्यालयों को खेल मैदान के लिए भूमि का आवंटन किया गया।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में उपखण्ड अधिकारियों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से प्रत्येक मंगलवार को वीसी के माध्यम से संवाद किया जाता है। इस दौरान समस्त विद्यालयों को खेल मैदान की भूमि आवंटित करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस पहल के कारण जिले के 131 विद्यालयों को खेल मैदान के लिए भूमि आवंटित की गई।

उन्होंने बताया कि जिले में विद्यालयों एवं खेल मैदान के लिए भूमि आवंटन के कार्य के तहत 68 प्राथमिक विद्यालयों, 40 उच्च प्राथमिक विद्यालयों, 13 माध्यमिक विद्यालयों तथा 10 उच्च माध्यमिक विद्यालयों को खेल मैदान के लिए भूमि आवंटित की गयी है। इनमें से जिला कलक्टर कार्यालय द्वारा 63 विद्यालयों हेतु भूमि आवंटन किया गया है। इनमें 40 उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए, 13 माध्यमिक विद्यालय के लिए तथा 10 उच्च माध्यमिक विद्यालय है।

उन्होंने बताया कि उपखण्ड अधिकारियों द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के लिए खेल मैदान हेतु भूमि का आवंटन किया जाता है। इनमें सर्वाधिक 19 प्राथमिक विद्यालयों के खेल मैदान के लिए उपखण्ड अधिकारी मसूदा द्वारा आवंटन किया गया है। इसी प्रकार उपखण्ड अधिकारी केकड़ी द्वारा 11, उपखण्ड अधिकारी पीसांगन द्वारा 9, उपखण्ड अधिकारी भिनाय द्वारा 8, उपखण्ड अधिकारी अंराई द्वारा 7, उपखण्ड अधिकारी सरवाड़ व नसीराबाद प्रत्येक द्वारा 6, उपखण्ड अधिकारी किशनगढ़ द्वारा 2 प्राथमिक विद्यालयों के खेल मैदान हेतु भूमि का आवंटन किया गया।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ