Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 26 अक्टूबर सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव


जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी

संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार-व्यवसाय की गति बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेंगी।

वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा

निर्णय सोच-समझकर करें। लेन-देन में लापरवाही न करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ हो सकता है।

मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। 

कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती 

आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यापर-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। यश बढ़ेगा।

सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय

व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगा। फालतू बातों पर ध्यान न दें। लाभ में वृद्धि होगी। समय अनुकूल है।

कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना

लेन-देन में जल्दबाजी न करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा

भूमि-भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। नौकरी में अच्छी स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट फायदा हो सकता है। 

धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज

कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में प्रमोशन की इच्छा पूरी होने की संभावना है। धैर्य रखें।

मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करे।

कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने के प्रति रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में चैन बना रहेगा। धैर्य रखें।

मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज 

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐश्वर्य के साधनों पर सोच-समझकर खर्च करें। विवेक का प्रयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ