Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 28 अक्टूबर बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव


जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी

संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भागदौड़ रहेंगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा

पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम के कार्य टालें। व्यापार अच्छा चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगा। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें।

मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे।

कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती

सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। 

सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय

शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य लाभ दे सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।

कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा

दूसरों के कार्य में दखल न दें। बड़ों की सलाह मानें। लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यापर-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धैर्य रखें। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें।

वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी पर अतिविश्वास न करें।  अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यापर-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। धैर्य रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। 

धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज

घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नोकरी में चेन रहेंगे। प्रसन्नता  रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी।

कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम

मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। यश बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी जिस से लाभ मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। जल्दबाजी न करे।

मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज

कानूनी अड़चन आ सकती है। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ