Ticker

6/recent/ticker-posts

गौ सेवा दिवस के रूप में मनाई अग्रसेन जयंती


अजमेर (Ajmer Muskan)
I अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी की 5144वीं जयंती पर अजमेर में आज के दिन को अग्रसेन महाराज के निमित गौ सेवा दिवस के रूप में मनाया। 

समाज के अशोक पंसारी एवं सतीश बंसल ने बतया की अजमेर के अग्रवाल बंधुओं में पहली बार अग्रसेन जयंती पर आज के विशेष पुरषोत्तम मास में एकादशी के दिन को गौ सेवा दिवस के रूप में मनाया जिसमे आज अजमेर शहर की सभी गौ शालाओं में गौ माता का पूजन एवं उनके भोजन हेतु हरे चारे, गूढ़, बाटा आदि की व्यवस्था करि गयी 

इनके अलावा लोगहल रोड स्तिथ पुष्कार गौ आदि पशुशाला में की ग्यारस के दिन प्रातः 7 बजे से लक्ष्मी विष्णु सुरभि यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमे हवन के समय होलीधड़ा के सत्यनारायण मंदिर से सत्यनारायण भगवान् की सवारी पधारी।  

महाराजा अग्रसेन महिला समिति की उषा बंसल, अंजू पंसारी अनीता बंसल, प्रिय मंगल के साथ कई महिलाओं ने श्री पुष्कार गौ आदि पशुशाला में हारे चारे की व्यवस्था करि गयी। 

आयोजन में रमेश चंद अग्रवाल, विष्णु प्रकाश गर्ग, अशोक पंसारी, सतीश बंसल, लक्ष्मी नारायण हटूका आदि उपस्थित रहे।  

साथ ही अग्रवाल समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा अजमेर शहर की सभी गौशालाओं में गौ माता का पूजन कर उनके भोजन हेतु हरे चारे, गूढ़, बाटा आदि की व्यवस्था करी गयी जिसमे श्री अग्रवंशज संसथान द्वारा श्री पुष्कार गौ आदि पशुशाला में, सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा कांजी हाउस में, अग्रोहा बंधू पश्चिम क्षेत्र द्वारा श्री आनंद गोपाल गोशाला नागफनी में, अग्रवाल समाज अजमेर द्वारा श्री सीता गौशाला पहाड़गंज में गौ माता का पूजन एवं गौ माता के भोजन की व्यवस्था करि गयी। 

गौ सेवा कार्यों में सतीश बंसल, अशोक पंसारी, महेंद्र जैन मित्तल, राजेंद्र प्रसाद मित्तल, प्रदीप बंसल, शैलेन्द्र अग्रवाल, सी के गुप्ता , सुशिल कंदोई, प्रवीण अग्रवाल, दिनेश जैन, राजेंद्र मंगल, सुनील गोयल, सी के गुप्ता, लक्ष्मी नारायण हटूका, नवनीत परनामी, संजय अत्तार, गिरराज अग्रवाल, हेमंत तायल, मनीष गोयल, देवेंद्र गुप्ता,संदीप बंसल, मनोज गर्ग। अनुपम गोयल, शिव शंकर अग्रवाल आदि ने सभी का गौ सेवा दिवस पर गौ माता सेवा में पूर्ण सहयोग रहा। 

इस उपलक्ष में शहर के विभिन्न स्थानों पर डॉ विष्णु चौधरी के द्वारा कोरोना महामारी के बचाव हेतु काढ़े का वितरण किया। ये कार्यक्रम 04 दिन जारी रहेगा। 

इसी प्रकार श्री अग्रवंशज संसथान की महिला समिति अध्यक्ष प्रिया मंगल ने बताया की संसथान द्वारा सीताराम बाजार में 1500 से अधिक जरुरदमन्द लोगों को भोजन का वितरण किया गया। 

कार्यक्रम में मधु गोयल, वंदना मगल, शैलेश बंसल, सुमन, मोनिका, हंसा सहित युवा शाखा अध्यक्ष मनीष गोयल सचिव विनय मंगल, सी के गुप्ता , मनोज गर्ग, लोकेश चौधरी आदि का सहयोग रहा।  

डांस एवं एकल गायन प्रतियोगिता संपन्न 

ऑनलाइन प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए मनीष गोयल एवं अनुपम गोयल ने बताया की श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव् के अंतर्गत आज डांस एवं एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे अग्रवाल समाज के 200 से अधिक प्रतिभाशाली प्रतियोगिओं ने विभिन्न आयुवर्ग में भाग लिया। इसी कड़ी में कल मिमिकरी एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन 8 वर्ष तक तथा 9 वर्ष से 18 वर्ष के आयु वर्ग में किया जाएगा  

आज एवं कल की प्रतियोगिताओ में विजेता का निर्णय 50% निर्णायकों के अंक व 50% फेसबुक पोस्ट पर लाइक दोनों को जोड़कर दिया जायेगा I Facebook like 17 अक्टूबर 2020 तक सायः 5 बजे तक के मान्य होंगे I रिजल्ट 18 October 2020 दोपहर 2 बजे तक whatsapp group पर घोषित होगा I

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ