Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 8 अक्टूबर गुरूवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा
नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। भूमि-भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल होंगे। ऐश्वर्य के साधन जुटेंगे। 

वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा
रोमांस में सफलता मिलेगी। किसी सामाजिक उत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना
वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुराना रोग उभर सकता है। कुसंगति से हानि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यापर-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय-व्यय बराबर रहेंगे। चिंता रहेगी।

कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मेहनत सफल रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कार्य की अधिकता से थकान रह सकती है। 

सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। 

कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धैर्य रखें।

तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आय में बढ़ोतरी होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। 

वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा
रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करे।

धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। लाभ की स्थिति बनेगी। विवेक का प्रयोग बाधा को दूर कर सकता है। प्रसन्नता रहेगी। 

मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम
पूजा-पाठ में मन लगेगा। धार्मिक कार्य का लाभ मिलेगा। व्यापर-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में व्रद्धि होगी। निवेश अनुकूल रहेगा। नोकरी में प्रमोशन होंगा। जल्दबाजी न करें। 

कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम
रोमांस में समय बिताएंगे। नए काम मे जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापर-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद से हानि संभव है।

मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज
कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। निवेश में लाभ होंगा। व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धन प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी।
व्यवसाय अच्छा चलेगा। सौभाग्य वृद्धि होगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ