Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर / संभागीय आयुक्त ने किया पालबीसला रोड़ एवं आनासागर पाथवे का निरीक्षण

अजमेर। संभागीय आयुक्त डॉ. आरूषी मलिक ने शुक्रवार को आनासागर पाथवे तथा पालबीसला रोड़ का निरीक्षण किया।


संभागीय आयुक्त डॉ. आरूषी मलिक ने आनासागर चौपाटी की निर्मित पाथवे का अवलोकन किया। साथ ही आनासागर के चारों ओर फतहसागर की तर्ज पर पाथवे बनाने के संबंध में अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। पाथवे के विस्तार से संबंधित स्टेक हॉल्डर्स के साथ विभिन्न चरणों में वार्ता की जाएगी। इसका प्रथम चरण 6 अगस्त से आरम्भ होगा। पुरानी विश्राम स्थली पर बनाए जाने वाले वच्र्युअल रियलिटी एन्टरनेन्मेंट शो के स्थल का भी अवलोकन किया।


उन्होंने प्रस्तावित तोपदड़ा पाल बीसला रोड़ का मौका निरीक्षण किया। सड़क बनाने से संबंधित विभिन्न पक्षाें के साथ बातचीत करके कार्य को आगे बढ़ाया जाए। राजकीय विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर भूमि संबंधी कार्यवाही पूर्ण की जाए।


इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त खुशाल यादव, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सत्तार खान, अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त रामचन्द्र, स्मार्ट सिटी के अशोक रंगनानी, अधीक्षण अभियंता अनिल गुप्ता, अनूप टंडन, रामचन्द्र कुडी सहित अधिकारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ