Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 5 अगस्त बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष 


सुरेश कुमार आसवानी


संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


उत्साहवर्धक समाचार आएँगे। स्थिति अनुकूल बनेगी। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। रोजगार में उन्नति की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। समय उत्तम है।


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। शुभ समय। बकाया वसूली होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। स्वयं की मेहनत पर विश्वास करें। पूंजी निवेश का विस्तार संभव है। नौकरी में आपका महत्व बढ़ेगा। 


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना


स्वास्थ्य पर व्यय होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपरिचितों पर भरोसा न करें। विवाद न करें। वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक समस्याओं का हल निकलेगा। प्रॉपर्टी के विवाद सुलझेंगे।


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती


अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धनार्जन होगा। आर्थिक सोच बदलेगा। व्यवसाय में स्थायित्व के अवसर बढ़ेंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। 


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय


प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा मिलेगी। प्रतिष्ठा बनी रहेगी। सोचे कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रगति से राहत मिलेगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। निर्णयों में स्पष्टता रहेगी।


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना 


शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। भागदौड़ रहेगी। नौकरी में साधारण तनाव रहेगा। पारिवारिक समस्या रह सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। 


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


चिंता का माहौल बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। पुराने कार्यों का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। व्यापार में निर्णय नहीं ले पाने से नुकसान के योग हैं। क्रोध से दूर रहें।


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


सुख के साधन जुटेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। परोपकार से संतोष अर्जित करेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। 


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


वाणी पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। राजकीय सहयोग मिलेगा। खान-पान का ध्यान रखें। रचनात्मक काम करेंगे। आर्थिक योजना सीमित रखें। लोभ-प्रलोभन से बचें। 


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम


जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय-व्यय बराबर रहेंगे। धैर्य रखें। प्रत्येक क्षेत्र में सावधानी रखना चाहिए। विवाद से हानि संभव है। वातावरण अनुकूल होने पर भी कार्य नहीं हो पाएँगे।


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम


कोर्ट-कचहरी के काम निबटेंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। नए अवसर मिलेंगे। समस्या का हल आपके प्रयासों से संभव है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। 


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


सुख के साधन जुटेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। लाभ होने के योग अच्छे हैं।


GOOGLE NEWS AJMER MUSKAN


https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMKT-mAswtIixAw


AJMER MUSKAN NEWS


https://www.facebook.com/Ajmer-Muskan-News-467217307349003/


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ