Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 3 अगस्त सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष 


सुरेश कुमार आसवानी


संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


महत्वपूर्ण कार्यसिद्धि हो सकती है। निवेश मनोनुकूल रहेंगा। व्यावसायिक स्थिति में सुधार संभव है। कामकाज में मन लगेगा। रुका पैसा प्राप्त होगा। नोकरी में प्रमोशन के योग है।


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धैर्य रखें। आय से अधिक व्यय से आर्थिक तंगी आने की आशंका है। दूसरों के कहने में नहीं रहें। व्यापार मध्यम रहेगा।


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना


अतिथियों का आवागमन रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मान बढ़ेगा। सहयोग नहीं मिल पाएगा। धैर्य रखें। संतान की चिंता रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना होगा।


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती


प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। लाभ होगा। पूर्व नियोजित योजनाओं का क्रियान्वयन संभव है। रुके कार्यों की चर्चा होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय


शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। कामकाज की अधिकता से तनाव बढ़ेगा। व्यावहारिक परेशानियाँ रहेंगी। व्यापारिक असंतोष रहेगा।


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना


रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। आमदनी से अधिक व्यय न करें। अपने कामों के प्रति सजगता रखना आवश्यक है।


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त संभव है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में अपने कार्य को महत्व देंगे। महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे हो पाएँगे। नए कार्यों की योजना बनेगी।


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। प्रभावशाली व्यक्ति सहायता करेंगे। धनार्जन होगा। आर्थिक स्थितियाँ विशेष लाभप्रद बन पाएँगी। दांपत्य जीवन संतोषप्रद रहेगा। व्यर्थ लोभ-लालच नहीं रखें।


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


जल्दबाजी न करें। विवाद से बचें। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। व्यावसायिक प्रयास सफल होने के आसार हैं। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम


महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। समस्याओं का हल ढूँढ सकेंगे। कर्ज लेने की प्रवृत्ति का त्याग करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। 


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम


कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। जीवनसाथी को सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति के योग हैं। 


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


पद-प्रतिष्ठा के अवसर आएंगे। आमदनी में सुधार होगा। व्यापारिक स्थायित्व बढ़ेगा। मांगलिक उत्सवों में भाग लेंगे। बकाया वसूली होगी। धनार्जन होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।


GOOGLE NEWS AJMER MUSKAN


https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMKT-mAswtIixAw


AJMER MUSKAN NEWS


https://www.facebook.com/Ajmer-Muskan-News-467217307349003/


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ