विधायक देवनानी ने किया निर्माण कार्यो का शुभारम्भ
30 लाख से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण
आंतेड़ माता मंदिर क्षेत्र में किया कल्पवृक्ष का पौधारोपण
अजमेर। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने सोमवार को 40 लाख रूपए की लागत से क्षेत्र के चार वार्डो में विकास कार्यों के निर्माण का शुभारम्भ किया। वार्ड पार्षदों की अनुशंषा पर नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में 10 लाख की राशि के नये विकास कार्य स्वीकृत किये गये है ।
देवनानी ने वार्ड 58 के पार्षद प्रकाश मेहरा की अनुशंषा पर अम्बिका विहार बलदेव नगर क्षेत्र में 10 लाख रूपए की लागत से स्वीकृत सड़क, नाली के निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही उन्होंने वार्ड 54 में पार्षद धर्मेन्द्र शर्मा की अनुशंषा पर 10 लाख रूपए की लागत से नगीना बाग क्षेत्र में स्वीकृत सड़क, नाली के निर्माण कार्य का शुभारम्भ भी किया।
इसी प्रकार क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए कराये जा रहे विकास कार्यों के क्रम में देवनानी ने वार्ड 7 के पार्षद वंदना नरवाल की अनुशंषा पर 10 लाख रूपए की लागत से लौंगिया मौहल्ला क्षेत्र में स्वीकृत विकास कार्यो का शुभारम्भ किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने वार्ड 53 के पार्षद के.के. त्रिपाठी की अनुशंषा पर लक्ष्मी चैक क्षेत्र में 10 लाख रूपए की लागत से स्वीकृत सड़क, नाली के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।
इन कार्यो का किया लोकार्पण :
देवनानी ने नये विकास कार्यो के शुभारम्भ के साथ ही बिसायती गली नया बाजार में व्यापारियों के सहयोग से निर्मित सार्वजनिक टाॅयलेट का लोकार्पण भी किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने वार्ड 53 में लक्ष्मी चैक क्षेत्र में 2.50 लाख की राशि से कराये गये अण्डर ग्राउण्ड केबलिंग कार्य तथा होलीदड़ा, बिसायती गली, खजाना गली व खटोला पोल में विधायक कोष व नगर निगम द्वारा 30 लाख की राशि से निर्मित सड़क, नालियों के कार्यो का लोकार्पण भी किया।
निर्माण कार्यो के शुभारम्भ व लोकार्पण के अवसर पर क्षेत्रवासियों ने देवनानी का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद प्रकाश मेहरा, धर्मेन्द्र शर्मा, वंदना नरवाल, के.के.त्रिपाठी़ के अतिरिक्त मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, अनिल नरवाल, तुलसी सोनी, भोजराज जोशी, गिरधारी अग्रवाल, मुकेश टांक, महेश सोनी, पीयूष जोशी, प्रमिल विजय, सुनील विजय, संजय जेदिया, प्रेमचंद मेघवाल, शिवदत्त पाराशर, मुकुल साहू, मनीष लखन, बलजीत सिंह छाबडा, प्रमोद खण्डेलवाल, राजेश तोगड़िया, सुजीत शर्मा, लालटून साहू, लक्षमणसिंह, ब्रिजेन्द्रसिंह, शैलेन्द्र चैहान, अनूप गुप्ता, दीपीका शर्मा, रेणुका नागर आदि भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
कल्पवृक्ष का पौधा लगाया:
विधायक देवनानी ने आंतेड़ वैष्णों माता मंदिर क्षेत्र में कल्पवृक्ष के दो पौधे भी लगाये। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में अन्य पौधो का रोपण भी किया गया। इस अवसर पर गंगाराम सैनी, राजेश शर्मा, विजय मिश्रा, महावीर, निरंजन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ