Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर / पुलिस बेड़े में भारी फेरबदल

अजमेर। पुलिस बेड़े में भारी फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक कुँवर राष्ट्रदीप ने गुरुवार देर शाम 18 निरीक्षक और 5 उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी। तबादला सूची में कई थानाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन से पुलिस निरीक्षक अरविंद चारण को थाना अधिकारी सिविल लाईन लगाया गया है। वहीं रविश सामरिया को थानाधिकारी कि.गंज, दिनेश कुमावत को थाना अधिकारी क्लॉक टावर, हेमराज को थाना अधिकारी आदर्शनगर, रमेंद्र सिंह हाडा को थाना अधिकारी दरगाह, धर्मवीर सिंह को थाना अधिकारी गंज, संजय शर्मा को थाना अधिकारी ब्यावर सिटी, राजकुमार मीणा को थाना अधिकारी मसूदा, राजवीर सिंह शेखावत को थाना अधिकारी मदनगंज, भंवर सिंह को थाना अधिकारी नसीराबाद सिटी, सूर्यभान सिंह को अपराध सहायक, जय सिंह को पुलिस परामर्श केंद्र, अशोक कुमार मीणा को पुलिस लाईन, रोशन लाल को जिला विशेष शाखा (डी.एस.बी), लक्ष्मण सिंह को पुलिस लाईन, महावीर प्रसाद शर्मा को आई जी आफिस अजमेर, बंशीलाल पांडर को थाना अधिकारी किशनगढ़, ब्रिजेश मीणा को थान अधिकार केकड़ी, कंवरपाल सिंह को थाना कि.गंज द्वितीय अधिकारी, महेंद्र सिंह शेखावत को थाना अधिकारी जवाजा, विजय सिंह को थाना अधिकारी गांधीनगर, सुनील कुमार बेडा को थाना अधिकारी विजयनगर, राजेश मीणा को थाना दरगाह द्वितीय अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ