Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 25 जुलाई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष 


सुरेश कुमार आसवानी


संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य को नजर अंदाज न करें। बेवजह विवाद हो सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। उत्साह से काम कर पाएंगे।


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


पहले किए गए प्रयास का लाभ अब मिलेगा। निवेश शुभ फल देंगा। व्यापार-व्यवसाय लाभ देंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। जल्दबाजी न करे। 


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना 


मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आनंद और उल्लास के साथ जीवन व्यतीत होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती 


जीवन साथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समस्या से छुटकारा मिल सकता है। काम में अनुकूलता रहेगी। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। 


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय


कामकाज में अधिक ध्यान देगा पड़ेगा। भागदौड़ रहेगी। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में अधिकारी अधिक की अपेक्षा करेंगे। 


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना


कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धन हानि की आशंका बन सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


पहले किसी व्यक्ति को दिए गए कर्ज की वसूली हो सकती है। धन प्राप्ति होगी। परिवार की चिंता बनी रहेगी। नई समस्या आ सकती है। नौकरी में चैन रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


आर्थिक वृद्धि के लिए नई योजना बनेगी। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। 


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक हानि की आशंका बनती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आय में निश्चितता रहेगी, धैर्य रखें।


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम


सुख के साधन जुटेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सरकारी कामकाज में अनुकूलता रहेगी। स्थिति नियंत्रण में रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम


रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्य के प्रति उत्साह रहेगा। जल्दबाजी न करें। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त की योजना सफल रहेगी। बड़ा लाभ हो सकता है। धैर्य रखें।


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। जीवन साथी को भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के कामों में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।


GOOGLE NEWS AJMER MUSKAN


https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMKT-mAswtIixAw


AJMER MUSKAN NEWS


https://www.facebook.com/Ajmer-Muskan-News-467217307349003/


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ