Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 24 जुलाई शुक्रवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष 


सुरेश कुमार आसवानी


संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। अच्‍छी खबर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ वृद्धि होगी। 


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में उत्साह की कमी रहेगी। जोखिम के कार्य टालें। भागदौड़ रहेगी। मानसिक उलझनें रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। जल्दबाजी न करे।


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना


कम मेहनत से ही कार्यसिद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। निवेश में लाभ होगा।


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती


भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। कारोबार अच्‍छा चलेगा। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। धैर्य रखें।


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय


व्ययवृद्धि होगी। बजट बिगड़ेगा। दूसरों से अपेक्षा पूरी नहीं होगी। कार्य की गति धीमी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। सोच-समझ निर्णय लें। 


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना 


रुका पैसा मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सभी कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह बना रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें।  


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


अध्यात्म तथा तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। चिंता तथा तनाव में कमी रहेगी।


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। दूसरों के उकसाने में न आएं। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। समय शीघ्र ही बदलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेंगा।


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


पारिवारिक में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। फालतू बातों पर ध्यान न दें।


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम 


स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। धनार्जन सुगम होगा। उत्साह से काम कर पाएंगे। 


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम 


आर्थिक नीति का परिवर्तन सुखद रहेगा। कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे। कार्य को करने की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साह व प्रसन्ता से काम कर पाएंगे। 


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


पठन-पाठन व लेखन कामों में सफलता प्राप्त होगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।


GOOGLE NEWS AJMER MUSKAN


https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMKT-mAswtIixAw


AJMER MUSKAN NEWS


https://www.facebook.com/Ajmer-Muskan-News-467217307349003/


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ