Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 21 जुलाई मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष 


सुरेश कुमार आसवानी


संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। काम करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्य समय पर पूरे होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करे। समय अच्छा है।


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


वातावरण सुखद रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना


बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। शेयर मार्केट से लाभ होगा। 


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती


पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। लापरवाही न करें। आर्थिक परेशानी रहेगी। नौकरी में समस्याएं रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी।


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय 


व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। 


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना


नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। कार्य पूर्ण होने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ फल देगा। 


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


दुर्घटना से शारीरिक हानि संभव है। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा।


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


कानूनी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नए काम मिल सकते हैं। नौकरी में कर्मचारी सहयोग करेंगे। प्रसन्नता तथा उत्साह बनी रहेंगी। जल्दबाजी न करें।


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। धन लाभ सहज होगा। व्यापार में लाभ होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करे।


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम


परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। शोध कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संगीत व रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जोखिम न उठाएं। वाणी में संयम रखे। 


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम


नौकरी में तनाव रहेगा। कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। धैर्य रखें।


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। नौकरी में चैन रहेगा। सहकर्मी साथ देंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता तथा उत्साह में वृद्धि होगी।


GOOGLE NEWS AJMER MUSKAN


https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMKT-mAswtIixAw


AJMER MUSKAN NEWS


https://www.facebook.com/Ajmer-Muskan-News-467217307349003/


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ