Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 16 जुलाई गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष 


सुरेश कुमार आसवानी


संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। समस्या से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


पुराना रोग उभर सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आर्थिक‍ स्थिति बिगड़ सकती है। धैर्यशीलता में कमी होगी। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। धन लाभ होगा


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना


जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। सुख के साधन जुटेंगे। अच्‍छे समाचार मिल सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। आय बढ़ेगी।


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती


लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोर्ट-कचहरी में रुका कार्य पूर्ण अनुकूल होगा। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा।


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय


वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। पारिवारिक चिंता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। निर्णय में जल्दबाजी न करें। नोकरी में प्रमोशन के योग अच्छे है ।


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना


धनलाभ के अवसर बार-बार प्राप्त होंगे। थकान रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। समय उत्तम है।


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बुरी सूचना मिल सकती है। प्रसन्नता में कमी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी लाभ में वृद्धि के योग हैं। 


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


सुख के साधन जुटेंगे। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। कारोबारी सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उन्नति होगी। लाभ में वृद्धि होगी।


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


दुर्घटना से शारीरिक हानि संभव है। दु:खद समाचार मिल सकता है। नए संबंध बनाने से पहले वि‍चार कर लें। मन में काम के प्रति दुविधा रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। धैर्य रखे। 


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम


शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। अतिथियों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यश में वृद्धि संभव है। व्यापार ठीक चलेगा।


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम


जल्दबाजी में कार्य न करें। नौकरी में नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को पठन-पाठन व लेखन के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति अच्छी होगी।


GOOGLE NEWS AJMER MUSKAN


https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMKT-mAswtIixAw


AJMER MUSKAN NEWS


https://www.facebook.com/Ajmer-Muskan-News-467217307349003/


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ