Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरोना काल में सिन्धु सेवा केंद्र को दो लाख की सहयोग राशि सौंपी

जोधपुर। सिन्धी सेंट्रल पंचायत जोधपुर द्वारा संचालित मानवसेवा को समर्पित सिन्धु सेवा केन्द्र में समाजसेवी हेमंत कलवानी व पीताम्बर होतचंदानी द्वारा एक-एक लाख स्व.सेठ भगवान कलवानी की स्मृति में सहयोग राशि सौपीं गई है।


संत नामदेव ट्रस्ट सचिव महेश खेतानी ने बताया कि सिन्धु सेवा केंद्र में सिन्धी समाज मे किसी भी व्यक्ति के देहांत हो जाने के बाद अंतिम संस्कार की सम्पूर्ण सेवाएं संचालित की जाती है जिसमें असमर्थ परिवार के लिए अंतिम संस्कार की सामग्री निशुल्क दी जाती है। साथ ही अज्ञात लोगों की अस्थियां भी हरिद्वार, पुष्कर में विसर्जित की जाती है।


मानवता को समर्पित इस सेवा में राम तोलानी, लक्ष्मण खेतानी, अपली तोलानी, पीताम्बर होतचंदानी, कन्हैयालाल पंजाबी, चतुरदास शेरवानी, सुशील चेलानी, भरत आवतानी, विनोद हिंदुजा, जेठानन्द लालवानी शंकर तेजवानी आदि जुटे हुए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ