Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर उत्तर के 200 बूथों पर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े कार्यकर्ता : देवनानी

सभी बूथों पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने वाला प्रदेश का पहला विधान सभा क्षेत्र


भाजपा अभियानों, कार्यक्रमों व विचारों का प्रचार-प्रसार होगा ग्रुपों पर


अजमेर । अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के सभी 200 बूथों पर व्हाट्सएप गु्रप बनाकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है। विधायक वासुदेव देवनानी ने बताया कि पार्टी के निर्देश पर प्रत्येक बूथ पर एक ग्रुप बनाकर उस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को डिजिटली जोड़ने वाला अजमेर उत्तर प्रदेश का पहला विधान सभा क्षेत्र है जहां सभी 200 बूथों पर व्हाट्सएप ग्रुप बना दिये गये है तथा इनके माध्यम से क्षेत्र के लगभग 10 हजार कार्यकर्ताओं को मोदी जी की उपलब्धियों के पत्र की साॅफ्ट काॅपी उपलब्ध कराई गई है। गु्रप में बूथ स्तर पर भाजपा विचारधारा के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है।


देवनानी ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं तक भाजपा के अभियानों, कार्यक्रमों तथा विचारों का प्रचार-प्रसार इन व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से किया जाएगा। इन ग्रुप के द्वारा केन्द्र व प्रदेश भाजपा द्वारा निर्देशित जानकारी कुछ ही मिनिटों में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई जा सकेगी। पार्टी द्वारा आयोजित की जाने वाली वर्चुअल जनसंवाद रैली व कार्यक्रमों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने में ये गु्रप सहायक होंगे।


 8 से 14 जून तक चले बूथ सम्पर्क अभियान का समापन - 5 हजार लोगों तक पहुंचा मोदी जी की उपलब्धियों का पत्र:


विधायक देवनानी ने 8 से 14 जून तक चले बूथ सम्पर्क अभियान का समापन करते हुए बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीन-तीन की टोलियांे में क्षेत्र में घर-घर सम्पर्क कर 5 हजार लोगों को मोदी जी की उपलब्धियों का पत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि मोदीजी ने गत एक वर्ष में कई निर्णायक कदम बढाकर ऐसे एतिहासिक फैसले व बदलाव किए जिनसे भारत के विकास को नई गति व नए लक्ष्य मिले तथा लोगों की अपेक्षाएं भी पूरी हुई।


देवनानी ने विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों व पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।


इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डाॅ प्रियशील हाडा, महामंत्री रमेश सोनी, मण्डल अध्यक्ष दीपेन्द्र लालवानी, महेन्द्र जादम, प्रकाश बंसल, नीरज जैन, अनीश मोयल, रचित कच्छावा, अनुपम गोयल आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ