Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 9 जून मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष


सुरेश कुमार आसवानी


संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार संतोषजनक रहेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे। समय उत्तम है। जल्दबाज़ी न करे।


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा 


कोई सरकारी समस्या खड़ी हो सकती है। कानून का उल्लंघन न करें। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी ज्यादा अपेक्षा करेंगे।  


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना


जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई नया काम मिल सकता है।


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती


सब कुछ ठीक होने के उपरांत भी हताशा का अनुभव होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। भागदौड़ अधिक होगी। किसी व्यक्ति से विवाद के कारण क्लेश हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा।


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय


बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना 


कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। 


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्य के प्रति किया गया प्रयास मनोनुकूल रहेगा। नया काम मिल सकता है। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। जीवन सुखद व्यतीत होगा।


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या का निवारण होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा रहेगा।


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कोई नया तथा बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ फल देगा। भाग्य का साथ रहेगा। समय उत्तम है।


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम


मन में संशय रहेगा। मेहनत अधिक होगी। गलतफहमी से विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भावनाओ को काबू रखें।


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम


विद्यार्थी वर्ग की अध्ययन संबंधी परेशानी दूर होगी। अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। अधिकारी वर्ग प्रसन्न व संतुष्ट रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। 


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। भूमि व भवन के खरीद-फरोख्त के कार्य लाभदायक रहेंगे। नौकरी में यश मिलेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।


GOOGLE NEWS AJMER MUSKAN


https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMKT-mAswtIixAw


AJMER MUSKAN NEWS


https://www.facebook.com/Ajmer-Muskan-News-467217307349003/


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ