Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 8 जून सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष


सुरेश कुमार आसवानी


संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बाहरी सहायता से कार्यों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। लापरवाही से बचें। प्रसन्नता बनी रहेगी।


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी उलझन में फंस सकते हैं। विवेक से निर्णय लें। धैर्य रखें।


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना


लाभ के अवसर हाथ आएंगे। धार्मिक कृत्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। थकान महसूस होगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा।


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती


नई योजना बनेगी। पुराने किए गए निर्णयों का लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। नए कार्यकारी अनुबंध हो सकते हैं। नौकरी में चैन रहेगा। 


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय 


काफी समय से रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। जल्दबाजी न करें।


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना


किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। 


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


बेरोजगारी दूर होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रतिद्वंद्वी पस्त होंगे। प्रसन्नता का माहौल रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होने के योग हैं।


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से बचें।


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। शेयर मार्केट से अच्छा लाभ होगा। 


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम


दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। जोखिम के कार्य टालें। कारोबार ठीक चलेगा। आय होगी। धैर्य रखें।


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम


शोध कार्यों के परिणाम सुखद रहेंगे। नौकरी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। जल्दबाजी न करें।


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


स्थायी संपत्ति के सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। जोखिम न उठाएं। थकान महसूस होगी।


GOOGLE NEWS AJMER MUSKAN


https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMKT-mAswtIixAw


AJMER MUSKAN NEWS


https://www.facebook.com/Ajmer-Muskan-News-467217307349003/


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ