Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 4 जून गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष


सुरेश कुमार आसवानी


संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


भूमि, भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। मनोरंजन के अवसर हाथ आएंगे। कोई बड़ी समस्या का हल अचानक मिलेगा। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। 


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी।


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना


शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। भागदौड़ अधिक होगी। थकान रहेगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। 


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती


नए काम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। सभी ओर से सहयोग मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। 


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय


घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रयास करते रहें। 


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना


अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। कोई बड़ा काम होने के आसार नजर आएंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


पुराना रोग उभर सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करे।


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


आंखों का ध्यान रखें। आय में निश्चितता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा सहयोग मिलेगा।परिवार के वृद्धजनों की चिंता रहेगी। धैर्य रखें। 


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


कार्यप्रणाली में सुधार होगा। बाधाओं का निराकरण होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार- व्यवसाय अच्छा चलेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम


वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यपार-व्यवसाय लाभ दायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय शुभ है। समय का लाभ लेवे। 


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम


वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। अज्ञात भय सताएगा। किसी अपने के व्यवहार से दु:ख होगा। आय-व्यय बराबर रहेगा। व्यवसाय में विशेष प्रयास करें। 


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


सुख के साधन जुटेंगे। व्यय पर नियंत्रण नहीं रहेगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा।


GOOGLE NEWS AJMER MUSKAN


https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMKT-mAswtIixAw


AJMER MUSKAN NEWS


https://www.facebook.com/Ajmer-Muskan-News-467217307349003/


AJMER MUSKAN NEWS 


http://www.youtube.com/c/AJMERMUSKANNEWS


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ