Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 3 जून बुधवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष


सुरेश कुमार आसवानी


संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। भाइयों का साथ रहेगा।लाभ होगा। 


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


मेहनत का फल प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा लाभ देगा। निवेश शुभ फल देंगा। पारिवारिक चिंता रहेगी।


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना 


प्रेम-प्रसंग में उपहार देना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करे।


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती 


लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। कोई नया कार्य मिलने के योग हैं। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। ऐश्वर्य के साधन मिलेंगे।


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय 


वाणी पर नियंत्रण रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने की रूपरेखा बनेगी। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। समय उत्तम है।


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना


रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा।


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा 


व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। असमंजस की स्थिति बन सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। लाभ होगा।


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग का मन पठन-पाठन में लगेगा। आय बनी रहेगी।


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कारोबारी बड़े फैसले ले पाएंगे। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जल्दबाजी न करे।


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम


दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश से मनोनुकूल लाभ के योग है।


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम


जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। फालतू बातों पर ध्यान न देकर अपने काम पर ध्यान दें। विवाद से बचें। धैर्य रखें। व्यापार-व्यवसाय की गति बनी रहेगी। जल्दबाजी न करे।


मीन : सुवामी गुरु रत्न नीलम 


गुरु का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है। नौकरी में अधिकार प्राप्त हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में रुके काम पूरे होंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।


GOOGLE NEWS AJMER MUSKAN


https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMKT-mAswtIixAw


AJMER MUSKAN NEWS


https://www.facebook.com/Ajmer-Muskan-News-467217307349003/


AJMER MUSKAN NEWS 


http://www.youtube.com/c/AJMERMUSKANNEWS


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ