Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 27 जून शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष 


सुरेश कुमार आसवानी


संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। धन लाभ होगा।


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना


अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भावनाओं को वश में रखें। जोखिम के कार्य टालें। बड़ों की सलाह लें। लाभ होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लेवे। धैर्य रखें।


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती


बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय


वाणी में नियंत्रण आवश्यक है। कुंआरों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। धन प्राप्ति अच्छी होगी। 


कन्या : सुवामी सुवामी बुध रत्न पन्ना


वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि व कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी।


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता प्राप्त होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। 


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नए कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। निवेश में विवेक से कार्य करें। नौकरी में नए कार्य कर पाएंगे।


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


आराम के साधनों पर खर्च होगा। लेखन में समय व्यतीत हो सकता है। सफलता प्राप्त करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम


बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबारी कामकाज मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में सुख-शांति बनी रहेगी। आराम के साधन प्राप्त होंगे। 


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम


स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। कारोबारी सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट से मनोनुकूल लाभ होगा। जल्दबाजी न करें।


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। मन में दुविधा रहेगी। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी में निर्णय न लें।


GOOGLE NEWS AJMER MUSKAN


https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMKT-mAswtIixAw


AJMER MUSKAN NEWS


https://www.facebook.com/Ajmer-Muskan-News-467217307349003/


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ