Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 25 जून गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष


सुरेश कुमार आसवानी


संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवेक का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। व्यापार-व्यवसाय से आय बढ़ेगी। जल्दबाजी न करें।


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना


आर्थिक परेशानी आ सकती है। आशा-निराशा के भाव रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। जल्दबाजी न करे।


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती


मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार से लाभ वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। समय उत्तम है। धैर्य रखें। 


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय


वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। कारोबार में लाभ होगा। आय बनी रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना


भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। प्रसन्नता व संतुष्टि रहेंगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ होगा।


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा।


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


पति-पत्नी में संबंध मधुर होंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति अच्छी होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। व्यापारियों को खुशखबर मिल सकती है। निवेश लाभप्रद रहेगा।


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम के कार्य टालें। दुर्घटना से हानि संभव है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। व्यापार, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। लाभ होगा।


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम


तीर्थस्थान के दर्शन हो सकते हैं। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। कारोबारियों को लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। 


कुंभ : सुवामी शनि रत्न नीलम


कार्यस्‍थल पर सुधार हो सकता है। योजना फलीभूत होगी किंतु तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। शेयर मार्केट से लाभ होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। जल्दबाजी में निर्णय न लें।


GOOGLE NEWS AJMER MUSKAN


https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMKT-mAswtIixAw


AJMER MUSKAN NEWS


https://www.facebook.com/Ajmer-Muskan-News-467217307349003/


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ