Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर मुस्कान राशिफल : 2 जून मंगलवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष


सुरेश कुमार आसवानी


संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


धन से जुड़ी समस्या आपको सता सकती है। कहीं ना कहीं मानसिक रूप से परेशानी महसूस करेंगे। घर में बैठकर कार्य करना आपके लिए कठिनाई ला सकता है।


वृष : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


आज के दिन आप बेवजह के विवादों में फंस सकते हैं। कार्यों को लेकर आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है।किसी प्रकार के विवाद में ना पड़े अन्यथा अपमान हो सकता है।


मिथुन : सुवामी बुध रत्न पन्ना


आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पिता द्वारा आपको सहयोग मिलेगा। यदि आप कहीं कार्यरत हैं तो अधिकारी वर्ग का समर्थन मिलेगा। आपके कार्य को सराहा जाएगा.


कर्क : सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती


आज के दिन आपको विशेष तौर पर सावधान रहना है। किसी प्रकार का विश्वासघात हो सकता है। पीठ से जुड़ी समस्या आपको सता सकती है।साथ ही तनाव की स्थिति बनेगी।


सिंह : सुवामी सूर्य रत्न माणकीय


आज के दिन कोई अच्छी खबर मिलने से आपके मन में खुशी रहेगी।परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होने से आपके मन में संतुष्टि बनी रहेगी। लाभ के योग है


कन्या : सुवामी बुध रत्न पन्ना


इस समय आपको धन से जुड़ी समस्या सता सकती है। किसी प्रकार का गलत निवेश आपको परेशान कर सकता है घर से जुड़े कार्यों में आपका मन लगेगा। जल्दबाजी न करे।


तुला : सुवामी शुक्र रत्न हीरा


किसी भी प्रकार का निर्णय उचित समय के लिए टालना बेहतर है। आज के दिन आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।आंखों का विशेष तौर पर ध्यान रखे।


वृश्चिक : सुवामी मंगल रत्न मूंगा


अधूरे कार्य पूर्ण करने के लिए आज का दिन आपके लिए सबसे श्रेष्ठ है।आपके सारे काम पूरे होंगे और मन में संतुष्टि महसूस होगी।साथ ही मानसिक तनाव भी दूर होगा


धनु : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


भूमि से संबंधित विवाद हो सकता है। आपमें से कई लोग जीवन के नए पड़ाव की शुरुआत करना चाहते हैं तो उनके लिए समय उचित है। अपनी वाणी पर निरयंत्र रखे। धैर्य रखें


मकर : सुवामी शनि रत्न नीलम


आज कोई प्यारी सी ख़बर आपके दिन को बेहतर बनाएगी। जीवनसाथी के साथ बढ़िया समय बिताएंगे। संतान का सुख प्राप्त होगा। समय आप के पक्ष का है। समय का लाभ लेवे।


कुम्भ : सुवामी शनि रत्न नीलम


आज का दिन कुछ नया सीखने के लिए अच्छा है। साथ ही जीवन में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। विद्या से जुड़े क्षेत्र में आपको सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।


मीन : सुवामी गुरु रत्न पुखराज


यदि बहुत दिनों से आप किसी प्रस्ताव का इंतज़ार कर रहे थे तो आज वो आपको मिल सकता है। आपमें से कई लोगों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।


GOOGLE NEWS AJMER MUSKAN


https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMKT-mAswtIixAw


AJMER MUSKAN NEWS


https://www.facebook.com/Ajmer-Muskan-News-467217307349003/


AJMER MUSKAN NEWS 


http://www.youtube.com/c/AJMERMUSKANNEWS


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ