Ticker

6/recent/ticker-posts

वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वतंत्रता सैनानी लक्ष्मणदास केसवानी के निधन पर श्रद्धासुमन किये अर्पित 

अमर शहीद हेमू कॉलानी के साथ मिलकर अंग्रेजो से आजादी हेतु किया संधर्ष  


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आंदोलनों में लियाा था भाग               


अजमेर। सिन्धी समाज के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रन्तिकारी चैलेन्ज समाचार पत्र भोपाल के मुख्य सम्पादक 96 वर्षीय दादा लक्ष्मणदास केसवानी के निधन पर अजमेर सिन्धी समाज ने शोक व्यक्त किया है। अजमेर के सिन्धू ज्योति सेवा समिति के अयक्ष मंधाराम भिरयानी एवं पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के आन्दोलन कर्ता का भोपाल में राजकीय सम्मान से अन्तिम संस्कार कर दिया गया और बताया कि लक्ष्मणदास केसवानी ने अमर शहीद हेमू कालानी के साथ मिलकर अंग्रेजो से लोहा लिया था। सिन्धी समाज के नागरिको ने अपने अपने निवास से दिवंगत आत्मा की मुक्ति हेतु प्रार्थना कर श्रद्धासुमन अर्पित किये है। 


सिन्धु ज्योति सेवा समिति के अध्यक्ष मंधाराम भिरयानी, पूर्व पार्षद रश्मि महेश हिंगोरानी, राम खूबचन्दानी, किशोर मंगलानी, दिलीप बिनयानी, प्रकाश छबलानी, राजू जोधानी, पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी और अनेक संस्थाओ ने स्वतंत्रता सैनानी लक्ष्मणदास केसवानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ठठेरा चौक स्थित बाबा हरदयाल दरबार में संत अशोक गाफिल, दरबार साहिब श्री राम विश्व धाम अजयनगर में महंत अर्जुनदास, लेखराज ठकुर महंत टहलगिरी गोस्वामी ने राजावीर साहिब दरबार से, सतगुरू कॉलोनी में भगत चन्द्रप्रकाश द्वारा, हरि ओम कॉलोनी चन्द्रवरदाई नगर में भगत ललित, नरेन्द्र मानकानी, नरेश मंगलानी, चेतन मंगलानी, एडवोकेट पदम लखानी, अजयमेरू सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर विधानी, राजेश झूरानी, भागचन्द दौलतानी, गोविन्द लालवानी, सिन्धी संगीत समिति के रमेश चेलानी, धनश्याम गुवालानी, तरूण लालवानी, सिन्धी संगीत लेडिज क्लब की काजल जेठवानी, कुन्ती तोरानी,लता राजवानी, तथा अन्य ने अपने अपने निवास पर स्वतंत्रता सेनानी उवं वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मणदास केसवानी के निधन पर शोक व्यक्त किया। 


GOOGLE NEWS AJMER MUSKAN


https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMKT-mAswtIixAw


AJMER MUSKAN NEWS


https://www.facebook.com/Ajmer-Muskan-News-467217307349003/


 


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ