Ticker

6/recent/ticker-posts

सिंधी ऑनलाइन प्रतियोगिता में अजमेर की वनीषा और वैष्णवी पुरस्कृत

अजमेर : लॉकडाउन के चलते घरों में सिखाई जा रही है सिन्धी             


अजमेर। सिन्धी समाज की विश्व विख्यात महाराष्ट्र माहीम नवी मुम्बई की संस्था सिन्धी संगत की ओर से आयोजित 06 से 16 वर्ष के विभिन्न स्कूलो के बच्चो की ऑन लाईन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे सिन्धी भाषा में दस प्रश्नो का उत्तर भेजना था। उपरोक्त प्रतियोगिता में 210 स्कूलो एवं 65 शहरो के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें अघिकतर प्रतियोगी उल्हासनगर, अहमदाबाद, भोपाल एवं अजमेर के थे। 


अजमेर के जिला एवं सत्र न्यायालय में कार्यरत पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के संगठन सचिव राजेश झूरानी की पुत्री सेन्ट मेरी कॉन्वेन्ट विद्यालय की कक्षा 6 की छात्रा 11 वर्षीय वनीषा झूरानी एवं वैष्णवी रामचन्दानी स्वामी सर्वानन्दन स्कूल की दोनों छात्राओ को सिन्धी संगत की ओर से सांतवाना पुरूस्कार स्वरूप दोनो को प्रमाण पत्र एवं दोनो को दो-दो सौ रूपये नगद पुरूस्कार से सम्मानित किया गया है।


पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर के पदाधिकारियो उपाध्यक्ष किशोर विधानी एवं राजेश झूरानी द्वारा लॉक डाउन के अनतर्गत सिन्धी भाषा सिखाने के कार्यक्रम को आयोजित किया गया। वर्तमान में भी इसी प्रकार एडवोकेट पदम लखानी, महासचिव रमेश लालवानी, भागचन्द दौलतानी, ललित भगत, ज्योति तोलानी, हरीश बच्चानी, तरूण लालवानी, लता राजवानी, कुन्ती तोरानी, मनोज झामनानी, रामचन्द वीजरानी, भगवान वरलानी तथा अन्य द्वारा परिवार के सदस्यो को सिन्धी सिखाने का कार्य किया जा रहा है। 


GOOGLE NEWS AJMER MUSKAN


https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMKT-mAswtIixAw


AJMER MUSKAN NEWS


https://www.facebook.com/Ajmer-Muskan-News-467217307349003/


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ