Ticker

6/recent/ticker-posts

केकड़ी जीरो मोबिलिटी क्षेत्र, सख्ती से कराएं पालना : शर्मा

जिला कलेक्टर ने किया केकड़ी का दौरा


अग्निकांड घटनास्थल व क्वारेंटाइन सेन्टर का अवलोकन


अजमेर। जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने शनिवार को केकड़ी शहर का दौरा कर जीरो मोबिलिटी क्षेत्र, अग्निकांड प्रभावित बाजार और क्वारेंटाइन क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कफ्र्यू की सख्ती से पालना, अग्निकांड के कारणो का पता कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा क्वारेंटाइन सेन्टर पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
     
जिला कलेक्टर शर्मा ने केकड़ी के बाजार में स्थित कन्हैया बैंगल्स में लगी भीषण आग पर काबू जाए जाने के संबंध में अधिकारियों के साथ घटना स्थल का अवलोकन किया। आपदा प्रबन्धन में अधिकारियों के साथ घटना स्थल का अवलोकन किया। आपदा प्रबंधन में लगे सिविल डिफेन्स, अग्निश्मन एवं पुलिस विभाग के कार्मिकों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्हें सावधानी  से कार्य करने के लिए कहा। जान और माल के नुकसान का जायजा लिया। आग पर काबू पाने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को निर्देश प्रदान किए। अतिरिक्त जल तथा मानवीय संसाधनाें की उपलब्ध करवाए जाएंगे। आग लगने के कारणों का पता लगाने तथा भविष्य में इस प्रकार पुनरावर्ती को रोकने के लिए भी निर्देशित किया।
     
उन्होंने केकड़ी में आदिनाथ वाटिका स्थित क्वारेंटाइन सेन्टर का भी अवलोकन किया। शर्मा ने सेन्टर पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्वारेंटाइन सेंटर पर व्यक्तियों के नियमित स्वास्थ्य जांच करने के लिए कहा। किसी भी व्यक्ति में कोरोना जैसे लक्षण आने पर उसे गम्भीरता से लिया जाए। वर्तमान में कोरोना पोजिटिव व्यक्ति की ट्रेवल एवं कोन्टेक्ट हिस्ट्री लेकर समस्त व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की जानी आवश्यक  है। क्चारेंटाइन सेन्टरों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।
     
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए लॉक डाउन एवं जीरो मोबिलिटी का पालन किया जाना आवश्यक है। इस संबंध में सरकार द्वारा जारी दिशा एवं एडवाईजरी का भी पालन किया जाना चाहिए। केकड़ी के शहरी क्षेत्र में निषेज्ञा लागू की गई है। इसकी भी सख्ती से पालना करवायी जानी आवश्यक है। निषेधाज्ञा प्रभावी क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं एवं दवाईयां की उपलब्धता प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान आमजन को राहत देने के लिए राशन, दूध व सब्जी वितरण की पूरी तैयारी कर ली गई है।
     
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह पुरोहित,  तहसीलदार कपिल शर्मा, उप अधीक्षक राजेश वर्मा, थानाधिकारी महावीर शर्मा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणपत राजपुरी एवं आरसीएचओ डॉ. रामलाल चौधरी सहित समस्त अधिकारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ