Ticker

6/recent/ticker-posts

गोपाल कृष्ण गोखले को जयंती पर किया नमन

अजमेर। प्रथम प्रकाश संस्था रजिसटर्ड अजमेर एवं अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारियो द्वारा शनिवार को गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती के अवसर पर अपने अपने निवास से सबको शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर पंडित दिनेश शर्मा ने अपने निवास स्थान कोटड़ा से परिवार सहित हवन यज्ञ कर गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती मनाई प्रथम प्रकाश संस्था के अध्यक्ष लोकेश मिश्रा एवं तरूण वर्मा ने बताया कि गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म 09 मई 1866 गांव कोटतुल्क गांव गुहागर तालुका जिला रतनगिरी महाराष्ट्र में हुआ था और उनकी निधन 19 फरवरी 1915 को 48 वर्ष की आयु में हो गया। इनके पिता का नाम कृष्ण राव गोखले और माता का नाम सत्यथामा बाई था। प्रथम प्रकाश संस्था के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि गोपाल कृष्ण गोखले राजनीति विाज्ञान के प्रोफेसर थे और आजादी के आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था के अध्यक्ष लोकेश मिश्रा, महासचिव रमेश लालवानी, सुनील लालवानी, सरदार बलबीर सिंह, किशोर विधानी, तरूण वर्मा, काजल जेठवानी, लता राजवानी, किशन सिंह राव, राजीव जैन निराला, सुरेश तम्बोली, बद्धरूद्दीन कुरेशी, नितिन सिंह, सागर मीणा आदि ने गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर अपने अपने निवास पर दीप प्रज्जवलित करके नमन किया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ